फेरिया क्रीम के फायदे और नुकसान | Freia Cream Uses In Hindi

इस क्रीम के फायदे उन लोगों के लिए अच्छे है जिनके चेहरे पर पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे और नीशान जैसी समस्याएं मौजूद हैं। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं जिन्हें जाने बिना आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

कई लोग चेहरे की ऐसी समस्याओं से परेशान रहते हैं और इनकी वजह से उन्हें दूसरे लोगों के सामने आने में भी शर्म महसूस होती है। क्या आपके चेहरे पर भी है इनमें से कोई समस्या है?

यदि हाँ, तो निश्चिंत रहें क्योंकि इस लेख में मैंने फेरिया क्रीम के बारे में बताया है जो एक एंटी मार्क्स स्किन क्रीम है और चेहरे की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर करने में बहुत प्रभावी है।

इसके अलावा बाजार में एक फेरिया आयुर्वेदिक हल्दी चंदन फेयरनेस क्रीम भी मौजूद है जो चेहरे को चमकदार बनाने के लिए बहुत अच्छी है, उसके बारे में भी इस लेख में बताया गया है।

आइए सबसे पहले फेरिया एंटी मार्क्स स्किन क्रीम के फायदे और नुकसान देखते हैं और फिर जानेंगे फेरिया फेयरनेस क्रीम के बारे में।

Freia Cream Uses In Hindi

Table of Contents

फेरिया क्रीम के फायदे (फेरिया एंटी मार्क्स स्किन क्रीम)

  1. पिंपल के निशान हटाएं
  2. पिगमेंटेशन को दूर करें
  3. छोटे एक्ने और पिंपल्स को दूर करें

1. पिंपल के निशान हटाएं

कई लोग अपने चेहरे पर पिंपल्स फोड़ लेते हैं, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर निशान और गड्ढे बन जाते हैं। इन्हें अपने आप ठीक होने में काफी समय लगता है और अगर इलाज न किया जाए तो ये जीवनभर चेहरे पर बने रह सकते हैं। इसके अलावा इनसे चेहरा बहुत खराब दिखता है जिसके कारण शर्म भी महसूस होती है।

इस वजह से, मैं आपको यही सलाह दूंगा कि आप अपने पिंपल्स को कभी न फोड़ें। लेकिन अगर आप पहले ही ये गलती कर चुके हैं जिसकी वजह से आपके चेहरे पर भी निशान और गड्ढे पड़ गए हैं तो उसके लिए आप फेरिया एंटी मार्क्स स्किन क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें दूर करने के लिए यह काफी अच्छी क्रीम है।

2. पिगमेंटेशन को दूर करें

अगर आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या है तो उसके लिए भी आप फेरिया एंटी मार्क्स स्किन क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिग्मेंटेशन के कई रूप होते है जैसे की मेलास्मा, हाइपरपिग्मेंटेशन और दाग-धब्बे।

यह क्रीम इन सबको दूर करने में काफी असरदार है क्योंकि इसमें Hydroquinone का इस्तेमाल किया गया है। Hydroquinone चेहरे के उस हिस्से को लाइट करने में मदद करता है जहां पिग्मेंटेशन की समस्या है।

3. छोटे एक्ने और पिंपल्स को दूर करें

इस क्रीम की मदद से आप अपने चेहरे के छोटे-छोटे एक्ने और पिंपल्स को भी दूर कर सकते हैं। इसमें मौजूद Tretinoin जो कि विटामिन A का एक रूप है, यह चेहरे से छोटे एक्ने और पिंपल्स को दूर करने में बहुत असरदार है।

लेकिन अगर आपके चेहरे पर बहुत बड़े-बड़े एक्ने और पिंपल्स हैं तो यह क्रीम उतनी असरदार नहीं होगी, ऐसे में आप एक्वी प्लस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।


फेरिया क्रीम के नुकसान

  1. फेयरनेस के लिए उपयोगी नहीं
  2. धूप में नुकसानदायक

1. फेयरनेस के लिए उपयोगी नहीं

फेयरनेस के लिए फेरिया एंटी मार्क्स स्किन क्रीम का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह थोड़ी सी स्टेरॉयड क्रीम है, इस वजह से इसका उपयोग केवल निशान, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और छोटे-मोटे एक्ने, पिंपल्स को दूर करने के लिए ही करना चाहिए।

इसके अलावा जिस किसी को इनमें से कोई भी समस्या न हो उसे भी फेयरनेस के लिए इस क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, नहीं तो इसके साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे त्वचा पर छोटे-छोटे बाल उगना, त्वचा पतली और अधिक सेंसटिव होना।

अन्य पढ़े: पतंजलि एंटी रिंकल क्रीम के फायदे

2. धूप में नुकसानदायक

इस क्रीम को लगाने के बाद कभी भी धूप में न निकलें, नहीं तो इससे आपकी त्वचा का रंग काला पड़ सकता है, क्योंकि इसमें hydroquinone का इस्तेमाल किया गया है।

hydroquinone और धुप दोनों एक दूसरे के बड़े दुश्मन हैं और इनके मिश्रण से आपकी त्वचा में मेलेनिन का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे त्वचा का रंग काल हो सकता है। इस वजह से इस क्रीम का इस्तेमाल केवल रात के समय ही करना चाहिए।


फेरिया एंटी मार्क्स स्किन क्रीम को उपयोग करने का सही तरीका (Freia Cream Uses In Hindi)

  • सबसे पहले आपको अपने चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से धोकर पूरी तरह सुखा लेना है।
  • फिर रात को सोने से पहले आपको केवल अपने चेहरे के उन हिस्सों पर ही क्रीम को लगनी जहा आपको समस्याए हो।
  • फिर सुबह उठते समय सबसे पहले आपको अपना चेहरा अच्छे से धो लेना है।
  • इस क्रीम को कभी भी दिन के समय न लगाएं और इसे लगाने के बाद धूप में न जाएं। इसका उपयोग हमेशा रात के समय करें।
  • भले ही आप इस क्रीम को रात में समय इस्तेमाल करेंगे, तब भी जितना हो सके आपको अपने चेहरे को धूप से बचाना होगा। इसके लिए आप अपने चेहरे को किसी कपड़े की मदद से ढक सकते हैं।
  • इस क्रीम का इस्तेमाल आपको सिर्फ 3 से 6 हफ्ते तक ही करना है। अगर उस दौरान इससे आपकी समस्या ठीक नहीं होती है तो आपको इसका इस्तेमाल करना बंद करना होगा।
  • बच्चों पर इस क्रीम का प्रयोग न करें।
  • यह थोडीसी स्टेरॉयड क्रीम है, इसलिए इसका उपयोग करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

फेरिया आयुर्वेदिक हल्दी चंदन फेयरनेस क्रीम के फायदे

  1. त्वचा को हल्की चमक प्रदान करें
  2. डार्क सर्कल्स को कम करें
  3. पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपयोगी

1. त्वचा को हल्की चमक प्रदान करें

आप यह तो जानते ही होंगे कि हल्दी और चंदन त्वचा को निखारने के लिए कितने फायदेमंद हैं।

फेरिया आयुर्वेदिक हल्दी चंदन फेयरनेस क्रीम त्वचा को हलकी चमक प्रदान करने के लिए काफी अच्छी क्रीम है, क्योकि यह क्रीम हल्दी और चंदन को मिलाकर बनाई गई है। कम बजट में यह क्रीम बहुत उपयोगी साबित होती है।

अन्य पढ़े: गार्नियर क्रीम के फायदे

2. डार्क सर्कल्स को कम करें

अगर आपकी आंखों के निचे डार्क सर्कल्स हैं तो उस दौरान भी आप इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस क्रीम को रात को सोने से पहले डार्क सर्कल्स पर लगाएं। यह डार्क सर्कल्स को लाइट करती है जिससे वे धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं।

3. पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपयोगी

फेरिया आयुर्वेदिक हल्दी चंदन फेयरनेस क्रीम का उपयोग पुरुष और महिला दोनों कर सकते हैं। यह दोनों के लिए फायदेमंद है।

4. ड्राई स्किन वालों के लिए फायदेमंद

इस क्रीम की बनावट गाढ़ी (Thick) है, इसलिए यह क्रीम ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।


फेरिया आयुर्वेदिक हल्दी चंदन फेयरनेस क्रीम के नुकसान

  1. ऑयली स्किन वालों के लिए नुकसानदायक
  2. डार्क टोन वाली त्वचा वालों के लिए नुकसानदायक
  3. पिंपल्स पर न लगाएं

1. ऑयली और नॉर्मल स्किन वालों के लिए नुकसानदायक

ऑयली और नॉर्मल स्किन वाले लोगों को इस क्रीम का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस क्रीम को लगाने के कुछ देर बाद चेहरे पर पसीना आने लगता है, जिससे ऑयली और नॉर्मल स्किन वालों का चेहरा अधिक ऑयली और चिपचिपा हो सकता है।

2. डार्क टोन वाली त्वचा वालों के लिए नुकसानदायक

अगर आपकी त्वचा का रंग गहरा या बहुत डार्क है तो उस दौरान आपको इस क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योकि यह आपकी त्वचा पर सफेद परत (White Cast) छोड़ सकती है जिससे आपकी त्वचा खराब दिख सकती है।

अन्य पढ़े: सबसे अच्छा गोरा होने के साबुन

3. पिंपल्स पर न लगाएं

अगर आपको पिंपल्स हैं तो उस दौरान आपको फेरिया आयुर्वेदिक हल्दी चंदन फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह एक फेयरनेस क्रीम है और पिंपल्स पर इसका कोई असर नहीं होगा।


फेरिया आयुर्वेदिक हल्दी चंदन फेयरनेस क्रीम को लगाने का तरीका

  • सबसे पहले आपको अपना चेहरा धोकर सुखा लेना है
  • फिर थोड़ी सी मात्रा में क्रीम लेकर अपने चेहरे पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें
  • इस क्रीम को आप अपने हाथों और गर्दन पर भी लगा सकते हैं
  • इस क्रीम को आप दिन और रात दोनों समय लगा सकते हैं

Conclusion (निष्कर्ष)

लोगों को अपनी त्वचा पर तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है क्योंकि वे अपनी त्वचा की ठीक से देखभाल नहीं करते हैं और जब उनकी त्वचा पर विभिन्न प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं तभी उन्हें अपनी त्वचा का ख्याल आता है। इसलिए, समस्याएं आने से पहले ही अपनी त्वचा का ख्याल रखें और एक अच्छा स्किन केयर रूटीन फॉलो करें।

आशा है कि आपको Freia Cream Uses In Hindi पर लिखा गया यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके या हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़कर हमें जरूर बताएं।


FAQs (फेरिया क्रीम के बारे में लोगो द्वारा पूछे जाने वाले सवाल)

क्या फेरिया एंटी मार्क्स स्किन क्रीम चेहरे से दाग-धब्बे हटाती है?

हा, फेरिया एंटी मार्क्स स्किन क्रीम चेहरे से दाग-धब्बे हटाती है।

क्या फेरिया एंटी मार्क्स स्किन क्रीम चेहरे को गोरा बनाती है?

नहीं, फेरिया एंटी मार्क्स स्किन क्रीम चेहरे को गोरा नहीं बनाती।

क्या फेरिया आयुर्वेदिक हल्दी चंदन फेयरनेस क्रीम चेहरे को गोरा बनाती है?

नहीं, फेरिया आयुर्वेदिक हल्दी चंदन फेयरनेस क्रीम चेहरे को गोरा नहीं बनाती, यह केवल हलकी चमक प्रदान करती है।

हम दो भाई हैं Faiyaz Shaikh और Fuzail Shaikh जो मेल मॉडल्स हैं और इस वेबसाइट के ओनर्स है। इस वेबसाइट को बनाने का हमारा मकसद है कि लोगों को हिंदी में मॉडलिंग, फैशन, ब्यूटी, ग्रूमिंग और लाइफस्टाइल की जानकारी मिल सके।

Leave a Comment