पिचके गालो को ठीक करने के उपाय और गाल पिचकने का मुख्य कारण

अगर आप पिचके गालो को ठीक करने के उपाय जानना चाहते है तो आप बिलकुल सही वेबसाइट पर आए है।

हमारे समाज में अगर किसी के गाल पतले और पिचके हुए हों तो उसे कमजोर माना जाता है। वह व्यक्ति खुद को कमजोर समझने लगता है, उसे खुद पर भरोसा नहीं होता। गालों के पिचके होने का सबसे बड़ा कारण शरीर का पतला होना हो सकता है।

कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं और तरह-तरह की दवाएं लेने लगते हैं। जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।

पिचके गालो को ठीक करने के लिए आपको किसी भी दवा का उपयोग करने की जरुरत नहीं है आप आयुर्वेदिक तरीके से अपने गालो को ठीख करसकते है।

इस लेख में पिचके गालो होने के कारण और उन्हें ठीख करने के सारे उपाय के बारे में जानकरी दी है तो पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

पिचके गालो को ठीक करने के उपाय

पिचके गाल के कारण – Gal Pichakne Ka Karan

  • शरीर का पतला होना
  • शरीर में पानी की कमी होना
  • पोषक तत्वों की कमी के कारण
  • धूम्रपान या गुटखा खाना

गालो का पिचका होने का मुख्य कारण शरीर का पतला पन भी होसकता है ज्यादातर लोगो में शरीर पतला होने के कारण ही पिचके गाल की समस्या देखने को मिलती है।

पानी की कमी के कारण भी आपको पिचके गालो की समस्या होसकती है, क्यू की पानी हमारे शरीर से ख़राब पदार्थो को बहार निकलने का काम करता है जिससे हमारी सेहत अच्छी रहती है।

पोषक तत्वों की कमी के कारण, आपको यह समस्या हो सकती है। जब शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलते है, तो उसकी असर गालो पर दिखाई देती है।

अगर आप धूम्रपान करते हैं या गुटखा खाते हैं तो भी आपको पिचके गालों की समस्या हो सकती है, क्योंकि इन दोनों चीजों के सेवन से चेहरे की चर्बी कम होती है।


पिचके गालो को ठीक करने के उपाय

पिचके गालो को एक दिन या एक हफ्ते में ठीक नहीं किया जासकता है इसकेलिए आपको 2 से 3 हफ्तों तक उपाय को करना होता है इसके बाद ही आपको सही परिणाम मिलते है।

गाल फुलाने का आयुर्वेदिक दवा

ज्यादातर पिचके गालो की समस्या पतले लोगों में ही देखने को मिलती है अगर आपका वजन कम है तो आपको अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करना चाहिए।

अश्वगंधा चूर्ण का सेवन आप रात को दूध के साथ कर सकते हैं इससे आपके शरीर में शक्ति आएगी और आपका वजन भी बढ़ेगा।

मैं आपको पतंजलि अश्वगंधा चूर्ण लेने की सलाह दूंगा क्योंकि यह चूर्ण बहुत फायदेमंद होता है और लोगों को इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। इसे आप किसी पतंजलि के स्टोर से खरीद सकते है या आप इससे ऑनलाइन भी खरीद सकती है।

अगर किसी महिला या लड़की को पिचके गाल की समस्या है तो उन्हें पतंजलि शतावरी चूर्ण का सेवन करना चाहिए।

आपको इसका सेवन सुबह शाम दूध के साथ एक चम्मच करना है जिससे आपकी पिचके गालो की समस्या दूर होजाएगी और इसके साथ अगर आपका वजन कम है तो वह भी बढ़ जायगा। 

इस आयुर्वेदिक दवा से आपको एक दो हफ्ते में अपने शरीर और गालो में बदलाव नज़र आने लगेगा। 

गाल फुलाने का टेबलेट

यदि आप बहुत व्यस्त हैं और आपके पास समय की कमी है, तो आप आयुर्वेदिक टैबलेट ले सकते हैं, जो आपकी समस्या का समाधान कर सकता है।

आप पतंजलि अश्वगंधा की आयुर्वेदिक टेबलेट ले सकते है, यह आयुर्वेदिक गोली उन लोगों के लिए बनाई गई है जिनके पास पाउडर मिलाकर पीने का समय नहीं है।

यह टैबलेट आयुर्वेदिक सामग्री से बनी है इसलिए इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है। आप इस टैबलेट का सेवन दिन में एक या दो बार कर सकते हैं।


पिचके गाल फुलाने के लिए क्या खाना चाहिए?

आपको अपने खाने के समय का सबसे ज्यादा ध्यान रखना है। 

आपको हमेशा सोने से 2 घंटे पहले खाना खा लेना है और खाने के तुतंत बाद सोना नहीं है।

अगर आप पिचके गालों को जल्दी ठीक करना चाहते हैं तो आपको एक केला लेना होगा और उसके अंदर नमक मिलाकर खाना होगा, अगर आप काला नमक लेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा।

इससे आपके शरीर में पोटैशियम और सोडियम दोनों जुड़ जाएंगे, जिससे आपके पिचके हुए गाल जल्दी ठीक हो जाते हैं।

आपको सुबह दो केले और शाम को दो केले खाने है, इससे आपके पिचके गाल की समस्या 7-8 दिन के अंदर ख़तम होसकती है।

यह भी जरूर पढ़े:-


पिचके गाल फुलाने के घरेलू उपाय

पिचके गालो को फुलाने के घरेलू उपाय में आपको कोई भी दवाई नहीं लेनी है आपको कुछ चीज़ो पर परेज़ रखना होता है और अपनी डाइट में कुछ चीज़ो को शामिल करना होता है।

पिचके गालो को फुलाने के लिए एलोवेरा का उपयोग करें

एलोवेरा चेहरे की त्वचा को कसने और सुंदर बनाने के साथ-साथ एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट स्रोत है, जो गालों को फूलने में बहुत मदद करता है।

रोजाना एलोवेरा जेल से चेहरे की 10 से 15 मिनट तक मसाज करें, इससे पिचके गालो की समस्या दूर होती है।

सेब का उपयोग करें

सेब एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत है और इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। चेहरे से झुर्रियां दूर करने और त्वचा को जवां बनाने में सेब बहुत फायदेमंद होता है।

सेब को इस्तेमाल करने के लिए आपको मिक्सर में सेब का पेस्ट बना लेना है पेस्ट को चेहरे पर लगाने के बाद इसको 30 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दे उसके बाद ठन्डे पानी से चेहरे को धो ले।

इसके इस्तेमाल से आपको 2 से 3 हफ्तों में अपने चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा।

पिचके गालो को ठीक करते समय इन बातों का ध्यान रखे

आपको किसी भी तरह का नशा नहीं करना है, आपको कम से कम नशा करने की कोशिश करनी होगी तो ही आपकी समस्या दूर होसकती है।

अगर आपको घरेलू नुस्खों से रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो आप ऊपर बताई गई पतंजलि की आयुर्वेदिक दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पिचके गालो को ठीक होने में समय लगता है तो आपको बहुत धैर्य रखना होगा।

अगर आपका शरीर पतला है और उसके कारण आपको पिचके गालो की समस्या है तो आपको धीरे धीरे अपनी खाने की मात्रा को बढ़ाना है।

निष्कर्ष

इस लेख में आपको पिचके गालो को फुलाने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई है में आपको बता दू की आपके गाल फूलने या मोटे होने में समय लगेगा यह जल्दी होना मुमकिन नहीं आपको इसकेलिए धैर्य रख कर इन उपाय को करना है अगर आपको इससे कोई रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो आप किसी अच्छे डॉक्टर का सम्पर्क जरूर करे।

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पिचके हुए गाल कैसे भरे?

आपको पहले पिचके गाल होना का कारण जानना होगा उसके हिसाब से आपको अपने गालो को फुलाने के लिए उपाय करने होंगे।

पिचके हुए गालो के लिए क्या खाएं?

पिचके गालों में आपको ढेर सारी हेल्दी फैट वाली चीजें जैसे दूध, दही, घी, पनीर आदि का सेवन करना चाहिए, जो आपके गालों को भरने में मदद करती हैं।

हम दो भाई हैं Fuzail Shaikh और Faiyaz Shaikh जो मेल मॉडल्स हैं और इस वेबसाइट के ओनर्स है। इस वेबसाइट को बनाने का हमारा मकसद है कि लोगों को हिंदी में मॉडलिंग, फैशन, ब्यूटी, ग्रूमिंग और लाइफस्टाइल की जानकारी मिल सके।

2 thoughts on “पिचके गालो को ठीक करने के उपाय और गाल पिचकने का मुख्य कारण”

  1. Awesome things here. I’m very satisfied to see
    your post. Thanks a lot and I’m having a look forward to
    contact you. Will you kindly drop me a e-mail?

    Reply

Leave a Comment