रातों रात गोरा होने के उपाय – अपनाएं बस ये 5 घरेलू उपाय

रातों रात गोरा होने के उपाय की जानकारी ढूंढ रहे हैं तो आपको बता दें कि रातों-रात गोरा तो कोई नहीं हो सकता, लेकिन आप रातों-रात अपने चेहरे पर ग्लो जरूर ला सकते हैं।

अगर आप अपने चेहरे को एक रात में खूबसूरत और चमकदार बनाना चाहते हैं तो इस लेख में आपको 5 ऐसे तरीके बताए गए हैं जिससे आपका चेहरा एक बार में ही चमकदार हो जाएगा, पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

रातों रात गोरा होने के उपाय

जल्दी गोरा करने के कई तरीकों से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचने का डर रहता है, लेकिन इस लेख में बताए गए तरीके से आपको कोई साइड इफेक्ट या त्वचा को नुकसान नहीं होगा।

बताए गए सभी तरीके प्राकृतिक और घरेलू चीजों से बने हैं, आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे आपको किसी भी तरह का नुकसान होने का खतरा नहीं है और आपको पहले इस्तेमाल में ही बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।

1. हल्दी, खीरा और नींबू के रस का फेस पैक

रातों रात गोरा होने के उपाय

सामग्री

  • हल्दी पाउडर
  • ककड़ी का रस
  • नींबू का रस

उपयोग का तरीका

  • अपने चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले अपने चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • सामग्री को मिक्स करके एक पेस्ट बना लेना है
  • पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।

आधे घंटे बाद इस फेस पैक को हटाने के बाद आपके चेहरे पर एक अलग ही चमक आ जाएगी क्योंकि इस पेस्ट में हल्दी मिलाई गई है, जो त्वचा में निखार लाने का काम करती है और नींबू त्वचा को इंस्टेंट ग्लो देने में मदद करता है।

खीरा चेहरे से कालापन दूर कर चेहरे को साफ करने में मदद करता है। इस फेस पैक को आप हफ्ते में 3 बार लगा सकते हैं।


2. आलू के रस का उपयोग

aalu se gora hone upay

सामग्री

  • आलू या आलू का रस

उपयोग का तरीका

  • आलू का छिलका उतार कर उसके दो टुकड़े कर ले
  • आलू के टुकड़ों से चेहरे पर अच्छे से मालिश करे
  • करीब 15 मिनट तक मसाज करें
  • आप आलू के रस से भी अपने चेहरे की मसाज कर सकते हैं।

आप आलू या आलू के रस से अपने चेहरे की मसाज कर सकते हैं। चेहरे का कालापन दूर करने के लिए आलू बहुत ही अच्छा विकल्प है। आलू में चेहरे को गोरा बनाने वाले तत्व पाए जाते हैं।

इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे के सारे काले धब्बे हल्के होकर खत्म हो जाएंगे और आपका चेहरा दमकने लगेगा।

अन्य पढ़ें: [Top10] चेहरा साफ करने वाली क्रीम


3. दूध की मलाई का उपयोग करें

दूध की मलाई के फायदे

सामग्री

  • ताज़े दूध की मलाई

उपयोग का तरीका

  • एक कटोरी में दूध की मलाई निकाल ले
  • अपने चेहरे पर अप्लाई करें
  • चेहरे पर 15 मिनट मसाज करें

चेहरे की सफेदी के लिए दूध की मलाई एक बेहतरीन उपाय है, इसके इस्तेमाल से आपको थोड़ा चिकनापन महसूस हो सकता है, लेकिन इसके परिणाम बहुत अच्छे हैं।

दूध की मलाई से चेहरे की मालिश करने से यह होता है कि आपकी त्वचा जो प्रदूषण के कारण काली पड़ गई है, उसे गहराई से साफ करके दूर कर देती है।


4. मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करें

मुल्तानी मिट्टी से गोरा रंग पाने के उपाय

सामग्री

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • एक चम्मच कच्चा दूध
  • थोड़ी सी हल्दी

उपयोग का तरीका

  • एक बाउल लें और उसमें सामग्री मिलाएं
  • चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद चेहरे पर लगाए
  • आधे घंटे बाद इसे नार्मल पानी से धो लें

आप इस मुल्तानी मिट्टी के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह आपको इंस्टेंट ग्लो देने का काम करता है, इसके पहले इस्तेमाल से ही आपको अपनी त्वचा में फर्क नजर आजाएगा।

इस फेस पैक में मुल्तानी मिट्टी मिलाई जाती है, जो त्वचा को गोरा करने के लिए मुख्य सामग्री है, साथ ही कच्चे दूध के इस्तेमाल से त्वचा में नमी बनी रहती है और हल्दी बैक्टीरिया को मारकर त्वचा को निखारी करने में मदद करती है।


5. चंदन पाउडर का उपयोग

चन्दन पाउडर फेस पैक

सामग्री

  • 4 चम्मच बेसन
  • आधा चम्मच चंदन पाउडर
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच खीरे का रस
  • 1 चम्मच कच्चा दूध

उपयोग का तरीका

  • बताई गई सामग्री को मिलाकर उबटन बना लें।
  • चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करले
  • चेहरे पर लगाने के बाद 1 घंटे तक रहने दे
  • एक घंटे बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले

इस उपाय को करने के बाद आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने से कोई नहीं रोकता, आपको अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो और चमक नजर आने लगेगी, रातों-रात आपके चेहरे को गोरा बनाने का यह सबसे असरदार तरीका है।

इस उबटन मास्क में जो सामग्री मिलायी गई वह आपको गोरा बनाने के लिए सबसे असरदार होती है। पहले इस्तेमाल के बाद आपको आपकी त्वचा में बदलाव नज़र आएगा।

इसे भी पढ़ें:-


क्या रातों-रात गोरा हो सकते हैं?

अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि क्या आप रातों-रात गोरा हो सकते हैं? तो आपको बता दें कि कोई भी व्यक्ति रातों-रात गोरा नहीं हो सकता, यह संभव नहीं है, लेकिन कुछ उपायों की मदद से आप अपने चेहरे पर रातों-रात ग्लो जरूर पा सकते हैं।

रातों-रात गोरा होने के लिए आपको बाजार में कई चीजें मिल जाएंगी, लेकिन वे सभी चीजें बेकार हैं, इतनी जल्दी गोरा हो जाना नामुमकिन है।

अगर आपका रंग पहले गोरा था, प्रदूषण और धूप से आपका रंग सावला हो गया है तो आप ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाकर अपना पुराना रंग वापस पा सकते हैं।

Conclusion – निष्कर्ष

लोग चाहे कुछ भी दावा करें, कोई भी चीज आपको रातों-रात गोरा नहीं बना सकती। मैं आपको सलाह दूंगा कि रातोंरात गोरा करने वाली क्रीम से दूर रहें क्योंकि वे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं उनमें बहुत सारे केमिकल मिलाए जाते है, उनके इस्तेमाल से त्वचा को नुकसान होने की आशंका ज्यादा होती है।

उम्मीद है आपको रातों रात गोरा होने के उपाय के बारे में दी गई जानकारी पसंद आयी होगी। एक बात हमेशा याद रखे की रातों रात गोरा होना तो संभव नहीं है, लेकिन ऊपर बताए गए उपायों से आपका चेहरा जल्द ही चमक जरूर जाएगा।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या रातों रात गोरा होना संभव है?

रातों रात गोरा होना मुमकिन नहीं है, रातों रात आपको गोरा कोई भी चीज़ नहीं बना सकती, लेकिन आप अपने चेहरे को रातों रात ग्लोइंग जरूर बना सकते हैं।

हम दो भाई हैं Fuzail Shaikh और Faiyaz Shaikh जो मेल मॉडल्स हैं और इस वेबसाइट के ओनर्स है। इस वेबसाइट को बनाने का हमारा मकसद है कि लोगों को हिंदी में मॉडलिंग, फैशन, ब्यूटी, ग्रूमिंग और लाइफस्टाइल की जानकारी मिल सके।

2 thoughts on “रातों रात गोरा होने के उपाय – अपनाएं बस ये 5 घरेलू उपाय”

Leave a Comment